फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Cricketers of the state will learn the tricks of cricket from players like Yuvraj, Nehra

जम्मू-कश्मीर: युवराज, नेहरा जैसे खिलाड़ियों से क्रिकेट के गुर सीखेंगे प्रदेश के क्रिकेटर

Fri, 10 Dec 2021 11:38 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 10 Dec 2021 11:38 AM IST
सार

जेकेसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ कोचिंग क्लीनिंग शुरू करने की तैयारी में। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की कोचिंग क्लीनिंग में युवा प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Cricketers of the state will learn the tricks of cricket from players like Yuvraj, Nehra
Cricket bat - फोटो : iStock

विस्तार

युवराज सिंह, आशीष नेहरा सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर प्रदेश में युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर के साथ कोचिंग क्लीनिंग शुरू करने की कवायद पर काम कर रही है। कोचिंग क्लीनिंग में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कौशल को निखारा जाएगा, ताकि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा सके।  

विज्ञापन


जेकेसीए कोचिंग क्लीनिंग की पहल को यकीनी बनाने पर काम कर रहा है। इस पहल के शुरू होने से युवा क्रिकेटरों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और वह क्रिकेट के गुर सीख सकेंगे। जेकेसीए उप-समिति के सदस्य युवराज सिंह, आशीष नेहरा सहित अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में कोचिंग क्लीनिंग को शुरू करने की संभावनाओं पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से इस पहल को शुरू किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की कोचिंग क्लीनिंग में युवा प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। जेकेसीए उप-समिति के सदस्य और पूर्व खिलाड़ी मित्थुन मन्हास ने कहा कि जेकेसीए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के संपर्क में और उन्हें प्रदेश में लाने के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक जम्मू के निदेशक मंडल का निर्विरोध चुनाव

टर्फ विकेट पर खेलने की तैयारी   
जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज के लिए जेकेसीए बुनियादी ढांचे के साथ प्रतियोगिताएं करवाने जा रहा है। जेकेसीए पहले जिलों में टर्फ विकेट तैयार करवाएगा, ताकि नई प्रतिभाओं को मैट की बजाय टर्फ विकेट पर खेलने के लिए तैयार किया जा सके। अंडर 16, 19 और 25 में अच्छे खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें प्रदेश टीम के लिए तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed