फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu- Kashmir: Election to the Board of Directors of Citizen Co-Operative Bank Jammu unopposed

जम्मू-कश्मीर: सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक जम्मू के निदेशक मंडल का निर्विरोध चुनाव

Fri, 10 Dec 2021 10:32 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 10 Dec 2021 10:32 AM IST
सार

17 में आठ उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, संभाग के लिए चुने गए नौ निदेशक। प्रवीण कुमार शर्मा ने बैंक के चेयरमैन का पदभार संभाला।

विज्ञापन
Jammu- Kashmir: Election to the Board of Directors of Citizen Co-Operative Bank Jammu unopposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जम्मू के निदेशक मंडल के लिए सभी नौ निदेशकों का निर्विरोध चुनाव किया गया है। वीरवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे 17 में से आठ उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे नौ उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। 

विज्ञापन


चुनाव रिटर्निंग अधिकारी जावेद इकबाल के अनुसार सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल के चुनाव में 17 में से आठ उम्मीदवारों के दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले लिया। निर्वाचित उम्मीदवारों में पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार शर्मा और उनकी टीम के अन्य आठ निदेशक शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें भारत भूषण गुप्ता, कुलदीप राज गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुमंत सिंह जम्वाल, सुरेश कुमार, सरदार सुरेंद्र सिंह, रवि कांत और विरेंद्र सिंह जम्वाल शामिल हैं। चुने गए उम्मीदवारों ने तत्काल बैठक कर प्रवीण कुमार शर्मा को सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का चेयरमैन चुन लिया। इसके बाद चेयरमैन और निदेशक मंडल के अन्य निदेशकों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस साल भी उम्मीद से कम हुआ काम, बरसात में नालों ने मचाई थी तबाही

चेयरमैन ने सभी वादे पूरे करने का दिया आश्वासन 
नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण कुमार शर्मा ने इस अवसर पर बैंक के शेयरधारकों से जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल में निर्वाचित हुए सभी निदेशक अपने-अपने क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं और इससे बैंक की कार्यशैली में ओर सुधार आएगा। इसका लाभ बैंक के शेयरधारकों और उपभोक्ताओं को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed