{"_id":"61bc2f7e734b796bf862ca9b","slug":"jammu-kashmir-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-getting-job-in-nhpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एनएचपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एनएचपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी
Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
सार
नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी करने वाला आरोपी कश्मीर का रहने वाला है, जो अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएचपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर नवाबाद (जम्मू) पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोपी कश्मीर का रहने वाला है, जो अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जम्मू के रहने वाले सजल सलाथिया और राकेश रंधावा ने पुलिस को शिकायत दी कि वे अपने एक दोस्त के जरिए कश्मीर के त्राल (पुलवामा) के रहने वाले हरमीत सिंह के संपर्क में आए थे। हरमीत ने खुद को एनएसपीसी का अधिकारी बताया और कहा कि एनएचपीसी में बड़े स्तर पर नौकरियां निकलने वाली हैं। वह इसमें नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर
विज्ञापन
इसके लिए आरोपी को चार लाख रुपये दिए गए, लेकिन अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। न ही उनको नौकरी मिली और न ही पैसे वापस मिल पा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। आने वाले दिनों में कुछ और युवक भी थाने पहुंच सकते हैं, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने कई और युवकों के साथ भी ठगी की होगी।