फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: Chargesheet presented against 13 in transport subsidy fraud

जम्मू कश्मीर: परिवहन सब्सिडी फर्जीवाड़े में 13 के खिलाफ चार्जशीट पेश, अगली सुनवाई विशेष कोर्ट में 20 जून को 

Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
सार

परिवहन सब्सिडी के दुरुपयोग से संबंधित आरोपों में तत्कालीन सतर्कता संगठन कश्मीर द्वारा की गई जांच के आधार पर वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि साजिश के तहत डीआईसी अधिकारियों ने गलत सत्यापन व उपभोग प्रमाण पत्र जारी किए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Chargesheet presented against 13 in transport subsidy fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  (एसीबी) ने वीरवार को परिवहन सब्सिडी फर्जीवाड़े के मामले में जिला औद्योगिक केंद्र कुपवाड़ा के तीन तत्कालीन महाप्रबंधकों समेत 13 आरोपियों के खिलाफ बारामुला की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की है। इन पर फर्जी बिलों के जरिए पैसा निकालने का आरोप है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जून को होगी। इनमें तीन की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन

वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था

एसीबी के अनुसार, जिला औद्योगिक केंद्र कुपवाड़ा के अधिकारियों द्वारा परिवहन सब्सिडी के दुरुपयोग से संबंधित आरोपों में तत्कालीन सतर्कता संगठन कश्मीर द्वारा की गई जांच के आधार पर वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि साजिश के तहत डीआईसी अधिकारियों ने गलत सत्यापन व उपभोग प्रमाण पत्र जारी किए। इसके  कारण लाखों रुपये की परिवहन सब्सिडी की फर्जी निकासी में मदद मिली। एसीबी की जांच से पता चला है कि कुपवाड़ा के डीआईसी अधिकारियों ने 1996-97 में यूनिट धारकों के परिवहन सब्सिडी दावों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नकली दस्तावेजों के आधार पर सत्यापित किया था।

विज्ञापन

आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

इसके आधार पर आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में बारामुला की एसीबी अदालत में जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई उनमें अब्दुल हामिद भट तत्कालीन जीएम डीआईसी कुपवाड़ा, फैयाज अहमद शफी, तत्कालीन जीएम डीआईसी कुपवाड़ा, मो. अशरफ जनवारी तत्कालीन जीएम डीआईसी कुपवाड़ा, मसूद करीम तत्कालीन प्रबंधक विकास डीआईसी कुपवाड़ा, अब्दुल गनी किरमानी आईपीओ डीआईसी कुपवाड़ा शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों की हो चुकी है मौत

अब्दुल अहद खान (मृत) आईपीओ डीआईसी कुपवाड़ा, गुलाम नबी मीर तत्कालीन ब्लॉक जांच अफसर डीआईसी कुपवाड़ा,  जहूर अहमद शाह तत्कालीन प्रबंधक जम्मू-कश्मीर बैंक बरजुल्ला शाखा श्रीनगर, एजाज अहमद किताब तत्कालीन प्रबंधक जम्मू-कश्मीर बैंक सोलिना शाखा श्रीनगर, फिरोज अहमद लोन, अब्दुल करीम लोन (मृत), मो. मकबूल यूनिट होल्डर्स, अब्दुल कयूम लोन (मृत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed