फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: 40 crore transit house to be built for Kashmiri Pandits in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में कश्मीरी पंडितों के लिए बनेगा 40 करोड़ का ट्रांजिट आवास

Sat, 18 Sep 2021 12:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया ट्रांजिट आवास शिविर का शिलान्यास। लोगों की इच्छा के अनुसार ट्रांजिट कैंप लगाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने ट्रांजिट कैंप के निर्माण को लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 40 crore transit house to be built for Kashmiri Pandits in Baramulla
पीएम मोदी - फोटो : twitter

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कश्मीर घाटी में 336 कश्मीरी पंडित प्रवासी परिवारों के पुनर्वास के प्रयासों के तहत बारामुला में 40 करोड़ रुपये का ट्रांजिट कैंप बनाया जाएगा। सोनोवाल ने शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप की आधारशिला रखने के बाद बताया कि कश्मीरी पंडितों के प्रवासी परिवारों के लिए यह केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम है, जिससे घाटी में शांति लौटेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए 40 करोड़ रुपए की लागत से ट्रांजिट कैंप बनाया जाएगा,जिसमें कुल 336 परिवारों को ठहराया जाएगा। कश्मीर के लोग भी चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित वापस आएं, ताकि सब एक साथ शांति से रह सकें। लोगों की इच्छा के अनुसार ट्रांजिट कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ट्रांजिट कैंप के निर्माण को लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री अन्य पदाधिकारियों के साथ जन पहुंच कार्यक्रम के तहत बारामुला जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। केंद्र सरकार के विशेष कार्यक्रम का मकसद लोगों की विकास संबंधी सुझाव और शिकायतों का सुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आईजी: बौखला गए हैं आतंकी और उनके हैंडलर, कर रहे दहशत फैलाने की कोशिश


प्रतिनिधियों से की मुलाकात
सोनोवाल ने कई प्रतिनिधिमंडलों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मंत्री को सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित मांगें उठाईं। इनमें आयुष संस्थानों में बुनियादी ढांचे का उन्नयन, जलमार्गों का विकास समेत अन्य मांगें शामिल रहीं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि विकास की गति को बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने तीन स्तरीय पंचायती राज प्रणाली की सफल स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थाओं को बधाई दी। कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए स्वतंत्रता के इतिहास में पहली बार त्रिस्तरीय शासन प्रणाली उपलब्ध हुई। ..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed