{"_id":"613396d3d28fa05dee6b47cc","slug":"jammu-and-kashmir-traffic-restored-on-the-highway-for-the-third-day-stranded-vehicles-pulled-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर तीसरे दिन यातायात बहाल, निकाले गए फंसे हुए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर तीसरे दिन यातायात बहाल, निकाले गए फंसे हुए वाहन
Sat, 04 Sep 2021 09:24 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:24 PM IST
सार
घाटी में पाबंदियां जारी, इंटरनेट सेवाएं फिर बंद। रेल सेवा अब भी सुचारु नहीं, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी तीसरे दिन शनिवार को जारी रही। वहीं दो दिन बाद शुक्रवार की रात शुरू इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह फि र बंद कर दी गईं। बनिहाल से बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी ठप है। इस बीच तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बहाल करने के साथ ही रास्ते में फंसे छोटे वाहनों को छोड़ा गया। इससे कई जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
गिलानी के निधन के बाद घाटी में एहतियात के तौर पर वीरवार को पाबंदियां लगायी गईं। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन कु छ हिस्सों में लोगों की आवाजाही में ढील दी गई है। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपोरा में पाबंदियां जारी हैं। हैदरपोरा में गिलानी के घर की ओर जाने वाले रास्ते सील हैं। लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस: जम्मू-कश्मीर में शिक्षकों के पांच हजार पद खाली, स्कूलों पर दिख रहा असर
विज्ञापन
हिंसा की आशंका में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया था। बनिहाल से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया गया। इससे दोनों ओर एक हजार से अधिक वाहन फंस गए थे। प्रशासन ने शनिवार को यातायात बहाल करने के साथ ही तीन दिन से फंसे वाहनों को निकाला। उधमपुर के जखैनी व चिनैनी समेत रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर ट्रक व अन्य बड़े वाहन रोके गए थे।