फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Patwari cannot change the girdawari of government, private land

जम्मू-कश्मीर: सरकारी, निजी भूमि की गिरदावरी में पटवारी नहीं कर सकते बदलाव

Sun, 05 Sep 2021 11:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 05 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने कहा कि गिरदावरी में खेती के अधिकार व मिट्टी की किस्म में कोई बदलाव की अनुमति नहीं। राजस्व रिकार्ड में तीसरी पार्टी के हितों को लाने वालों पर होगी कार्रवाई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Patwari cannot change the girdawari of government, private land
जम्मू-कश्मीर सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में राजस्व गिरदावरी में खेती के अधिकार और मिट्टी की किस्म में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी गई हैं। केवल तय प्रक्रियाओं को पूरा करके ही ऐसा किया जा सकता है। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की तरफ से इस बारे में सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी पटवारी सरकारी भूमि या निजी भूमि की वर्तमान या पुरानी गिरदावरी की प्रविष्टियों में बदलाव नहीं कर सकता।

विज्ञापन


इस तरह के सभी बदलाव रोजनामचा वाकियाती में अलग से जोड़े जाते हैं। सिर्फ तहसीलदार मौके पर जांच करने के बाद ही इस बारे में जरूरी आदेश दे सकता है। तहसीलदारों से कहा गया हैं कि वह ऐसे पटवारियों या गिरदावरों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने बिना कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तीसरी पार्टी के हितों के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंडलायुक्त को कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना ही फसल काटने के निरीक्षण के दौरान गिरदावरी रजिस्टर में प्रविष्टियों और मिट्टी की किस्म में बदलाव होने की शिकायतें मिल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस गांव में पहले करते हैं एक किमी की चढ़ाई तब मिलता है मोबाइल का सिग्नल


जम्मू संभाग में 58 गिरदावरों के तबादले
मंडलायुक्त डॉ राघव लंगर ने जम्मू संभाग में राजस्व विभाग के 58 गिरदावरों के तबादले कर उन्हें अगली नियुक्ति के लिए संबंधित जिला उपायुक्तों के पास रिपोर्ट करने के लिए कहा है। जम्मू जिले में सात गिरदावरों का तबादला किया गया है। इनमें किकर सिंह, सुदेश कुमार, अजपाल सिंह, कृष्ण सिंह, राजिंद्र कुमार, मुल्ख राज और सुरेंद्र सिंह शामिल है।

राजोरी में छह, किश्तवाड़ जिले में छह, रियासी जिले में तीन, डोडा जिले में सात गिरदावरों का तबादला किया गया हैं। पुंछ जिले में पांच गिरदावरों का तबादला हुआ है।उधमपुर जिले में सात, सांबा जिले में तीन, कठुआ जिले में पांच गिरदावरों बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed