फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Now weekend curfew will not be imposed in any district, night curfew will continue from 8 pm to 7 am

जम्मू-कश्मीर: अब किसी भी जिले में नहीं लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM IST
सार

आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने लिया फैसला।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now weekend curfew will not be imposed in any district, night curfew will continue from 8 pm to 7 am
कर्फ्यू - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

प्रदेश के कोरोना परिदृश्य में आए सुुधार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के किसी भी जिले में अब कोविड वीकेंड कर्फ्यू नहीं होगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


16 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू का सिलसिला 11 जुलाई से ही खतम कर दिया गया था। केवल चार जिलों श्रीनगर, डोडा, कुपवाड़ा और रियासी में वीकेंड कर्फ्यू जारी था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। अब सभी बीस जिलों को वीकेंड कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग की नई निर्देशावली के तहत सरकारी व निजी स्कूलों में वैक्सीन लगवा चुके शिक्षक सीमित संख्या में प्रशासनिक कार्यों के लिए आया करेंगे। वहीं इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में अधिकतम 25 लोगों के एकत्रित होने की ही अनुमति होगी। संक्रमण के मामले बढ़ने पर जिला उपायुक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed