{"_id":"60de0cea6785483cc167da21","slug":"jammu-and-kashmir-innova-overturns-due-to-tire-burst-on-highway-three-including-girl-child-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर टायर फटने से इनोवा पलटी, बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर टायर फटने से इनोवा पलटी, बच्ची समेत तीन की मौत
Fri, 02 Jul 2021 12:13 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:13 AM IST
सार
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोगेट मोड़ के नजदीक हादसे में छह घायल। हरियाणा से श्रीनगर जा रहे थे उत्तर प्रदेश के यात्री, हादसे से हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वीरवार को इनोवा कार हादसे में तीन साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह साढ़े नौ बजे पठानकोट की ओर से आ रही इनोवा कार का टायर फटने हुआ बताया जा रहा है। बेकाबू होने के बाद इनोवा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं एक घायल ने जीएमसी कठुआ और एक ने जीएमसी जम्मू ले जाते दम तोड़ दिया। वाहन सवार लोग हरियाणा से श्रीनगर के लिए कामकाज के सिलसिले में जा रहे थे। हादसे से हाईवे भी जाम हो गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा से आए इनोवा वाहन में सवार लोगों को श्रीनगर जाना था। वाहन जैसे ही कठुआ के नजदीक लोगेट मोड़ पर पहुंचा तो टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: अनंतनाग में पुलिस नाके पर आंतिकयों ने बरसाई गोलियां, एक जवान घायल
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। हादसे से हाईवे का यातायात भी करीब 20 मिनट के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायल जीएमसी कठुआ ले जाए गए जहां पर एक घायल ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल की जम्मू जीएमसी ले जाते मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को जीएमसी जम्मू शिफ्ट किया गया है।
मृतक
उत्तर प्रदेश निवासी इदरीस (61), शाद (24) और साबिया (03)
घायल
निसार अहमद निवासी नैनीताल, मोहम्मद समीर निवासी नैनीताल और सौबी, नईम, मोहम्मद शरीफ और शरीक सभी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।