{"_id":"611e973b95cf7d2ee766d3b5","slug":"jammu-and-kashmir-igp-visits-srinagar-talks-to-people-present-in-muharram-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आईजीपी ने किया श्रीनगर का दौरा, मुहर्रम के जुलूस में मौजूद लोगों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आईजीपी ने किया श्रीनगर का दौरा, मुहर्रम के जुलूस में मौजूद लोगों से की बातचीत
Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
सार
घाटी में मुहर्रम के अवसर पर पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था का आईजीपी ने जायज़ा भी लिया।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस के विजय कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया और मुहर्रम के जुलूस के दौरान शोक मनाने वाले शिया समुदाय के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों के लिए जडीबल में पीने के पानी के लिए छबील भी लगाई गई थी। आईजीपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे जिन्होंने शहर का दौरा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में की एक और नेता की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
10वें मुहर्रम के अवसर पर पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था का जायज़ा भी लिया। बता दें कि सोनमर्ग और अन्य इलाकों में भी शिया समुदाय के लोगों के लिए पुलिस द्वारा छबीलें स्थापित की गई थी।