फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Ghulam Nabi Azad arrived on Jammu tour, business board met

जम्मू-कश्मीर: जम्मू दौरे पर पहुंचे गुलाम नबी आजाद, व्यापार मंडल ने की मुलाकात

Sat, 31 Jul 2021 11:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 11:10 PM IST
सार

आजाद ने कहा दरबार मूव बंद होने से स्थानीय कारोबार प्रभावित होगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ghulam Nabi Azad arrived on Jammu tour, business board met
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

परिसीमन आयोग के दौरे के बाद जम्मू-कश्मीर में तेज हुई सियासी गतिविधियों के बीच शनिवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न शिष्टमंडलों से मुलाकात की। आजाद से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस से उनके खेमे से कई नेता पहुंचे।

विज्ञापन


दोपहर को जम्मू एयरपोर्ट के बाहर गुलाम नबी आजाद का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद वह जम्मू स्थित अपने निवास स्थान चले गए। यहां मुलाकात में शिष्टमंडलों ने दरबार मूव बंद होने से स्थानीय व्यापार को होने वाले नुकसान के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। जानीपुर शॉपकीपर एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ, ट्रांसपोर्टरों के शिष्टमंडल ने आजाद से मुलाकात की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि दरबार मूव की प्रथा को बंद करने से स्थानीय व्यापार बुरी तरह से प्रभावित होगा। सर्दियों के छह माह में दरबार मूव के साथ आने वाले सैकड़ों कर्मचारियों से स्थानीय व्यापार को गति मिलती थी। लेकिन अब स्थानीय कारोबार पर असर पड़ेगा। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद पहले ही विभिन्न परिस्थितियों में स्थानीय व्यापार को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि दरबार मूव बंद होने से ट्रांसपोर्टरों को भी प्रभावित होना पड़ेगा। दोनों जगह दरबार चलने के कारण हिंदू मुसलमान भाईचारे को बढ़ावा मिलता था। लेकिन अब दूरियां बढ़ सकती हैं। होटल व्यवसाय भी प्रभावित होगा। टैक्सी यूनियन ने भी आजाद से मुलाकात में अपने मुद्दों को उठाया। पिछले लंबे समय से आंदोलन पर रहे बीएसएफ सीआईएसएफ अभ्यार्थियों के शिष्टमंडल ने भी आजाद से मुलाकात की।


यह भी पढ़ें- अभियान: ग्रीन जम्मू-कश्मीर जनांदोलन की होगी शुरुआत, प्रदेश के दो तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को वन और वृक्षों से जोड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच आजाद खेमे से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, डॉ. मनोहर लाल, जुगल किशोर, जीएम सरूरी, कारपोरेटर सोबत अली, गौरव चोपड़ा, पूर्व मंत्री आरएस चिब, गारू राम चौधरी आदि मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed