{"_id":"60e48b088ebc3ef84d0077aa","slug":"jammu-and-kashmir-former-terrorist-who-was-absconding-for-13-years-arrested-cases-are-registered-under-various-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 13 साल से फरार पूर्व आतंकी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं के तहत मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 13 साल से फरार पूर्व आतंकी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं के तहत मामले हैं दर्ज
Tue, 06 Jul 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:25 PM IST
सार
किश्तवाड़ के शालीमार इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : is
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह 13 साल से फरार चल रहा था। विशेष टीम ने आतंकी को शालीमार इलाके में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नईम अहमद निवासी टटानी किश्तवाड़ के रूप में की गई है, जिसके खिलाफ अठोली थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के लिए अठोली थाना की विशेष टीम का गठन किया गया था। इसका नेतृत्व खुद एसडीपीओ अठोली प्रदीप सेन कर रहे थे। थाना प्रभारी सोहन सिंह बंद्राल की देखरेख में जिला के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर टीम ने छापे मारे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही हैं ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इस बीच किश्तवाड़ के शालीमार इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और अब एक पूर्व आतंकी को पकड़ा गया है।