{"_id":"60d5cecf8c297965227cb576","slug":"jammu-and-kashmir-dhadap-bridge-of-jammu-was-washed-away-in-the-floods-of-2020-will-be-ready-with-6-65-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 2020 की बाढ़ में बह गया था जम्मू का धड़प पुल, 6.65 करोड़ से होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 2020 की बाढ़ में बह गया था जम्मू का धड़प पुल, 6.65 करोड़ से होगा तैयार
Fri, 25 Jun 2021 06:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:10 PM IST
सार
एक साल में निर्माण कार्य पूरा करने की योजना। एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
पुल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते साल 26 अगस्त, 2020 को बाढ़ में बहे जम्मू जिले के धड़प पुल के लिए सरकार ने छह करोड़ 65 लाख की राशि मंजूर की है। एक साल में इस पुल का नए सिरे से निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल के बनने से इलाके की एक लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार किकलू का कहना है कि धड़प पुल के निर्माण कार्य के लिए राशि मंजूर होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द पुल का काम शुरू करवाया जाएगा। एक साल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इस पुल से जीवन नगर रोड पर धड़प से होते हुए बिश्नाह और आरएस पुरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को सुविधा मिलती है। पुल टूटने से एक साल से लोग लंबे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अवाम के साथ सेना: दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन, दिए गए ये उपकरण
स्थानीय लोगों की मांग पर प्रधान सचिव ने निविदा प्रक्रिया के बाद तेज गति से पुल निर्माण का आश्वासन दिया था। स्थानीय निवासी गुरबचन सिंह का कहना है कि बीते एक साल से लोगों को पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।