फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Connection of mobile companies disconnected for illegal use of electric poles

जम्मू-कश्मीर: बिजली के खंभों का अवैध उपयोग करने पर काटे मोबाइल कंपनियों के कनेक्शन

Wed, 06 Oct 2021 03:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 06 Oct 2021 03:33 PM IST
सार

ओएफसी और अन्य केबल के लिए अब बिजली कारपोरेशन को देना होगा किराया। यह अभियान अधिशाशी अभियंता पीडी सिंह के निर्देश पर चलाया।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Connection of mobile companies disconnected for illegal use of electric poles
बिजली के खंभे (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

बिजली कॉरपोरेशन ने बिजली के खंभे और संपत्ति के अवैध उपयोग पर एयरटेल, बीएसएनएल के फाइबर और केबल नेटवर्क के कनेक्शन काट दिए। विभिन्न दूरसंचार, केबल नेटवर्क कंपनियों द्वारा पीडीडी के खंभों और अन्य संबद्ध नेटवर्क का अवैध उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू में विभिन्न स्थानों पर ऑप्टिकल फाइबर केबल और स्थानीय टीवी नेटवर्क केबल्स की सप्लाई काटी। यह अभियान अधिशाशी अभियंता पीडी सिंह के निर्देश पर चलाया। बिजली विभाग ने ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी, सतवारी, अपना विहार, शांति नगर, डिग्याना सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल नेटवर्क को ओएफसी और अन्य केबलों के लिए खंभों का उपयोग करने पर अब किराया देना होगा। इसके बाद अनुमति दी जाएगी। इस मौके पर राजेश शर्मा, केशव खजूरिया, हितेश्वर सूद, आईपी सिंह, सुदेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed