{"_id":"60ef1179f4cfa043947ec155","slug":"jammu-and-kashmir-cds-bipin-rawat-reaches-jammu-will-discuss-on-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीडीएस बिपिन रावत का जम्मू दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीडीएस बिपिन रावत का जम्मू दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा
Wed, 14 Jul 2021 10:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:01 PM IST
सार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जम्मू के दौरे पर हैं। वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद वह पहली बार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बिपिन रावत
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
जम्मू वायुसेना स्टेशन पर देश के पहले ड्रोन हमले के बाद बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत देर शाम जम्मू पहुंचे। वह गुरुवार को सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वायुसेना के अफसर भी शामिल होंगे। बैठक में पाकिस्तान द्वारा वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले और लगातार ड्रोन हमलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। साथ ही भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए कुछ नया ढांचा देने पर भी बात हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वह सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से बात करेंगे और भविष्य में ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सुझाव लेंगे। इसके पहले सीआईएसएफ, एनआईए, सीआरपीएफ के चीफ भी जम्मू वायुसेना स्टेशन का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस हमले को लेकर केंद्र में भी गहरा मंथन किया गया है। हालांकि इस बात का अभी पता नहीं चला है कि वह जम्मू में कितने दिन रुकेंगे और कहां कहां दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने उस जगह का भी दौरा किया। यहां पर ड्रोन हमला हुआ है। माना जा रहा है कि वह जम्मू के आसपास की कुछ लोकेशन पर बॉर्डर का दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास फिर दिखा ड्रोन
कश्मीर में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास बुधवार रात को एक ड्रोन को देखा गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के दौरे के बीच इस ड्रोन साजिश को काफी गंभीरता देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
यह भी पढ़ें- टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी