फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: After ten years mercury rises in Katra

जम्मू-कश्मीर मौसम: अप्रैल में गर्मी ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े, कटड़ा में दस और जम्मू में चार साल बाद अचानक बढ़ा पारा

Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
सार

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर 41.0 डिग्री सेल्सियस होने के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After ten years mercury rises in Katra
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में गर्मी ने वीरवार को अप्रैल माह में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसमें श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा और अमूमन ठंडे रहने वाले बटोत इलाके में दस साल बाद वीरवार को सबसे अधिक गर्मी पड़ी। इसी तरह राजधानी जम्मू और भद्रवाह में चार साल बाद सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर 41.0 डिग्री सेल्सियस होने के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता।

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक जम्मू में वर्ष 2012 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 39.5, वर्ष 2020 में 35.7, वर्ष 2019 व वर्ष 2018 में 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन वीरवार को दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि वर्ष 2017 में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

भद्रवाह में चार साल बाद 31.5 डिग्री तापमान 

वर्ष 1941 में ओवरआल अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह कटड़ा में वर्ष 2017 में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और वर्ष 2012 में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसमें पिछले दस साल बाद वीरवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां वर्ष 1999 में ओवरऑल अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भद्रवाह में वीरवार को चार साल बाद अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटोत में दस साल बाद तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस 

वर्ष 2021 में 29.6, 2020 में 27.8, 2019 में 30.6 और  2018 में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2017 में ओवरऑल अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बटोत में दस साल बाद वीरवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में दिन का अधिकतम तापमान 18.2

यहां वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 26.0 और वर्ष 2017 में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि ओवरआल अधिकतम तापमान वर्ष 1993 को 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बनिहाल में वीरवार को अधिकतम तापमान 28.4, श्रीनगर में 27.6, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का अधिकतम तापमान 18.2 और कारगिल में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिरे 

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जहां जम्मू संभाग तपिश से झुलस रहा है, वहीं वीरवार को राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे, इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। 

जम्मू संभाग में अधिक राहत नहीं मिलेगी : निदेशक 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर सोनम लोट्स के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू समेत संभाग के अन्य जिलों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी। बारिश न होने के कारण तपिश में बढ़ोतरी हुई है। आगामी 4-5 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पिछले लंबे समय से बारिश न होने के कारण (ड्राई स्पेल) गर्मी में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed