{"_id":"6102b7594cdd4b46512ca253","slug":"jammu-and-kashmir-action-will-be-taken-on-vehicles-without-high-security-number-plates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा
Thu, 29 Jul 2021 07:42 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:42 PM IST
सार
परिहवन विभाग चलाएगा विशेष अभियान, लगेगा जुर्माना।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर अब शिकंजा कसेगा। परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगा। बता दें, वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक नए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग अब इन वाहनों की धरपकड़ शुरू करेगा और जुर्माना लगाएगा। परिवहन आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कई वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और प्रदूषण जांच के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव के कर्मियों के अपने घर, फिर भी ले रखे थे सरकारी आवास
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की विशेषता
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में एक तरह का लेजर कोड होता है। उस कोड से यह मालूम किया जा सकता है कि वाहन किसके नाम रजिस्टर्ड है। यह नंबर केंद्र की ओर से दिया जाता है। बारह डिजिट का नंबर सॉफ्टवेयर में डाला जाता है। यदि गाड़ी चोरी भी हो जाए तो कोड से उसे तलाशने में मदद मिल सकती है।