{"_id":"61101ed68ebc3e7b2b22223e","slug":"j-k-there-is-no-place-for-violence-in-the-country-imams-should-save-youth-from-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: देश में हिंसा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है, इमामों को युवाओं को हिंसा से बचाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: देश में हिंसा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है, इमामों को युवाओं को हिंसा से बचाना चाहिए
Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
सार
एलजी का कहना है कि सूफियों की धरती पर हिंसा का कोई स्थान नहीं। कुलगाम में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने जनता को किया संबोधित।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के लिए कोई दया नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। ये भूमि सूफी संतों की है। यहां हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुंड में एक समारोह को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि कश्मीर सूफी संतों की भूमि है, वहां हिंसा और उग्रवाद के लिए जगह नहीं हैं।
विज्ञापन
उग्रवादियों और उनके समर्थकों पर कोई दया नहीं की जाएगी। सैयद सिमनानी जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने और हिंसा को हराने के लिए खून और पसीना बहाया है, जैसे सूफी संतों की भूमि में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश सूफी संतों की दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सैयद सिमनानी की तरह क्षेत्र में शांति और प्रगति की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। एलजी ने कहा कि हिंसा की राह में आने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं इमामों और खतीबों से अपनी भूमिका निभाने और बच्चों पर नजर रखने की आग्रह करता हूं, ताकि वे गलत रास्ते पर न चलें। दुर्भाग्य से कुछ तत्व और पड़ोसी देश शांति को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं। हम हिंसा को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एलजी ने कहा कि गलत रास्ता चुनने वाले युवाओं को हिंसा से दूर रहना चाहिए और बड़े बदलाव में शामिल होना चाहिए। जो लोग युवाओं को हिंसा की ओर धकेल कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कश्मीर के सैकड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने कहा कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि ऐसे तत्वों की पहचान की जाए जो अपने निहित स्वार्थों की वजह से युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि कुलगाम का जिला कैपेक्स बजट 537 करोड़ रखा गया है जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है। जल जीवन मिशन के तहत 341 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आठ लाख से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है। 42 हजार और बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। हाल ही में 30 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर आएंगे राहुल गांधी, निशाने पर रहेगी मोदी सरकार
शहीद निसार अहमद वागे को दी श्रद्धांजलि
सभा में एलजी ने आतंकी हमले में शहीद निसार अहमद वागे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कायरतापूर्ण हमले का शिकार बने परिवार के साथ पूरा प्रशासन खड़ा है। परिवार वालों को हर प्रकार का सहयोग तथा सहायता दी जाएगी। हमले के बाद उनका दौरा आतंकवादियों तथा उनके मददगारों के लिए साफ संदेश है कि इस पवित्र धरती से आतंकवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। आतंकवादी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। प्रशासन विकास को जनांदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
तनवीर के नक्शे कदम पर चलें युवा
उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार के विकास एजेंडे में युवाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित है। उन्होंने सभी से प्रगति व विकास में हाथ मिलाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर नीतियां निर्धारित करती है। युवा जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदलने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने रिक्शा चालक के बेटे और आईईएस में दूसरा स्थान हासिल करने वाले तनवीर खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कुलगाम बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लोगों को गौरवान्वित कराया। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए। उन्होंने क्रिकेटर अरशद मागरे को सम्मानित करते हुए कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।