{"_id":"58c0bbcb4f1c1bc142dc4734","slug":"j-k-gunshots-heard-in-pulwama-s-army-presence-of-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल पर हिंसक झड़प में दो युवकों की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल पर हिंसक झड़प में दो युवकों की भी मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों ने वीरवार को मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान मुठभेड़ स्थल के आस-पास पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने आतंकियों को भागने में मदद करने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
विज्ञापन
हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फायरिंग करनी पड़ी। हिंसक झड़पों में दो युवक भी मारे गए। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान आतंकियों की ओर से भीड़ में से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं गईं जिसमें दो जवान जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले के पदगामपोरा गांव में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना वीरवार सुबह सुरक्षा बलों को मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 55 राष्ट्रीय रायफल्स ने सुबह पांच बजे इलाके की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। आठ घंटे से अधिक समय तक चली इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। दोनों आतंकी लश्कर के थे और ए प्लस श्रेणी में आते थे।
इनकी पहचान मोहम्मद शफी वागे उर्फ एहसान (2014 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय) और जहांगीर अहमद गनेई उर्फ सैफुल्ला (2015 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय) के तौर पर हुई है। दोनों पुलवामा के थे। मारे गए आतंकियों से दो एके 47 राइफल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
कई आतंकी घटनाओं में थे शामिल मारे गए आतंकी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
दोनों आतंकी दक्षिणी कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा मध्य और दक्षिणी कश्मीर में हुई कई बैंक लूट और बंदूकें छीनने की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आने वाले चुनावों से दूर रहने के लिए लोगों को भड़काने के साथ ही युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए तैयार करते थे।
एक हफ्ते के भीतर दक्षिणी कश्मीर में दूसरा बड़ा आपरेशन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों का यह दूसरा बड़ा आपरेशन रहा। गत शनिवार को जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी था। हालांकि, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और पुलिस का एक जवान भी घायल हो गए थे।
महबूबा ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हिंसक प्रदर्शनों के दौरान दो युवकों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने परिवारवालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवा हिंसा के चक्र में फंस रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।