{"_id":"572da5254f1c1b366c5cce9f","slug":"j-k-govt-gave-insurance-to-bpl-family-on-darbar-mover","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव पर मिल सकता बीमा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव पर मिल सकता बीमा का तोहफा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 07 May 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
22 जिलों में योजना को लागू करने की तैयारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव होने के साथ बीपीएल परिवारों को बीमा योजना का तोहफा मिल सकता है। परिवार कल्याण विभाग की ओर से राज्य के सभी 22 जिलों में योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया को दिल्ली से फाइनल किया जाएगा। विभाग ने सीएपीडी विभाग से बीपीएल परिवारों का ब्यौरा लिया है। विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार बीमा योजना को शीघ्र शुरू करने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य में एक जनवरी 2012 में इस स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू किया गया था। पहले चरण में जिला जम्मू और जिला श्रीनगर में इस योजना को अमल में लाया गया। जिला जम्मू में 30529 और श्रीनगर में करीब पांच हजार बीपीएल लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन अगस्त 2013 को स्कीम की अवधि खत्म हो जाने के बाद दूसरे चरण में अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर संभाग से छह-छह जिलों को कवर किया जाना था। लेकिन अब स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी 22 जिलों को कवर करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस योजना में परिवार के सिर्फ पांच सदस्यों को बीमा लाभ दिया गया है। इसमें बीमा किश्त में केंद्र सरकार 90 और राज्य सरकार दस फीसदी राशि का वहन करेगी। योजना के तहत लाभार्थी को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। लाभार्थी को संबंधित अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया जाता है।