{"_id":"58c8ac464f1c1b361f32ade3","slug":"j-k-encounter-between-security-forces-terrorists-underway-in-kupwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, क्रास फायरिंग में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, क्रास फायरिंग में बच्ची की मौत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर दिए। मुठभेड़ स्थल पर क्रास फायरिंग की चपेट में आने से बारह साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची का भाई और एक पुलिस कर्मी गोली लगने से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आतंकियाें की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बहरहाल तीनाें के शव और उनके पास से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। घंटों चले आपरेशन को तीनों आतंकियाें के मारे जाने की पुष्टि होने पर खत्म कर दिया गया, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में सर्च जारी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया, कुपवाड़ा के कलारूस जुगतयाल गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलाें ने सेना की 41 राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ की 98 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी ने कार्डन एंड सर्च आपरेशन (सीएएसओ) चलाया। सुरक्षा बलाें का घेरा कड़ा होते देख आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आतंकी से एके-47 समेत गोला बारूद बरामद
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
बुधवार की सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जबरदस्त कार्रवाई से जवाब दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया, मुठभेड़ शुरू होने से पूर्व सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेरा मजबूत कर लिया था। आतंकियों को इस मर्तबा भागने की कोई जगह नहीं मिल पाई।
आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी तंजीम के हैं, लेकिन अभी तक इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके पास से तीन एके 47 रायफल समेत गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस अफसर ने बताया, मुठभेड़ स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर बारह वर्षीय बच्ची कनीजा और उसके भाई फैसल को गोली लग गई।
कनीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फैसल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व मुठभेड़ के शुरुआती दौर में आतंकियों की गोली लगने से एक पुलिस जवान दानिश अहमद भी जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।