फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Avalanche hits army camp in Sonamarg

जम्मू-कश्मीर में बर्फ के कहर ने छह की जान ली

Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
J&K: Avalanche hits army camp in Sonamarg
फाइल फोटो - फोटो : Demo Pic

रियासत में मौसम तबाही पर आमादा है। ओले, बारिश, हिमपात और बर्फीले तूफान ने अब तक एक मेजर और एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की जान ले ली है। कई इलाके देश-दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं। जम्मू से श्रीनगर के बीच नेशनल हाईवे बंद हैं। उड़ानें प्रभावित हैं। मुगल रोड भी बंद है। घाटी में ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे है। पर्वतीय इलाकों में और भी बर्फीले तूफान आने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


रियासी जिले के गंदाली क्षेत्र में बुधवार शाम को बारिश के दौरान अब्दुल अजीज का कच्चा मकान गिर जाने से उसकी पत्नी जैतून बेगम तथा बेटी फूला घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोनमर्ग में बर्फीला तूफान 115 टेरिटोरियल आर्मी के  कैंप पर कहर बनकर टूटा। यहां बड़े पैमाने पर पहाड़ से खिसक कर नीचे आई बर्फ में दबने से हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) में तैनात मेजर अमित सागर की मौत हो गई। एसएसपी गांदरबल इम्तियाज अहमद पर्रे ने बताया कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आठ जवानाें को सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरेज में हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

J&K: Avalanche hits army camp in Sonamarg
snowfall - फोटो : File Photo
बुधवार तड़के ही बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एलओसी से सटे बदूगाम में बर्फीले तूफान ने एक मकान को ध्वस्त कर दिया। घर में मौजूद मेहराजुद्दीन लोन, उनकी पत्नी अजीजी (50), बेटा इरफान (22) और बेटी गुलशन (19) बर्फ के नीचे दब गए। बाहर निकाले जाने तक चारों की मौत हो चुकी थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में इसी परिवर के एक सदस्य रियाज अहमद (18) को बचा लिया गया। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया है। कुपवाड़ा जिले के करालपोरा इलाके में छत पर बर्फ साफ कर रहे अब्दुल गनी गनेई की पांव फिसलने से नीचे गिरने पर मौत हो गई। श्रीनगर के पंथाचौक  में पहाड़ से चट्टान गिरने से मकान जमींदोज हो गया। राजोरी जिले की मंजाकोट तहसील में जोरदार बारिश से कट्टारमल गांव के रहने वाले मोहम्मद कदीर का कच्चा मकान ढह गया। इसमें दो महिलाएं ज़ख्मी हो गईं। 

जवाहर टनल पर बर्फ गिरने और रामबन से बनिहाल तक कई जगह भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। सैकड़ों मुसाफिर हाईवे पर फंसे हैं। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अधिकांश उड़ाने रद्द कर दी गईं। बनिहाल-बारामुला के बीच 13 डीएमयू रद्द रहीं। 28 के बजाय 15 डीएमयू ही चलाई जा सकीं। मां वैष्णो देवी भवन के लिए कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। रियासत के अधिकांश इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। जम्मू में कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बर्फबारी से बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी कश्मीर और जम्मू में बर्फबारी और बारिश होगी। बुधवार को श्रीनगर में दो सेंटीमीटर, पहलगाम में 13, कुपवाड़ा में 11, गुलमर्ग में 30, बनिहाल में 5 और भद्रवाह में 1 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राजोरी और पुंछ जिलों में कई जगह पस्सियां गिरने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। कठुआ जिले के के बनी के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई। अलग-अलग स्थानों से बड़ी तादाद में मकानों के पूर्णत: और आंशिक रूप से क्षेतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रहीं हैं।

उच्च खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू। चंडीगढ़ स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट (एसएएसई) की ओर से बुधवार शाम पांच बजे से अगले चौबीस घंटों के लिए रियासत के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम, पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के लिए उच्च श्रेणी के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed