फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Indian drivers in LOC

भारतीय ड्राइवरों को छोड़ने के लिए ये है पाक की शर्त

Thu, 30 Jan 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Jan 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Indian drivers in LOC

ट्रांस एलओसी ट्रेड के तहत ड्रग्स के साथ पकड़े गए एक ट्रक ड्राइवर के विवाद के बाद लाइन आफ कंट्रोल पर फंसे 75 ड्राइवरों की रिहाई के संबंध में वीरवार को फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जीरो लाइन पर दोनों ओर के अधिकारी वीरवार की दोपहर कमान बैठक में भाग लेंगे और ड्राइवरों के संबंध में फैसला लेंगे।

आपको बता दें कि 17 जनवरी को कस्टम ने पीओके से आए बादाम के एक ट्रक में छुपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद की थी। साथ ही ट्रक के ड्राइवर मोहम्मद शफीक अवान (निवासी मुजफ्फराबाद) को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को जब दोनों ओर के ट्रक अपने-अपने क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हुए तो पीओके अथारिटी ने गिरफ्तार ड्राइवर के बिना अपने शेष 48 ड्राइवर वापस लेने से इंकार कर दिया। साथ ही भारत से गए 27 ड्राइवरों को अपने क्षेत्र में रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी स्थित इंट्रा जेएंडके एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट तारिक खान के अनुसार कल दोपहर तीन बजे कमान बैठक होगी, जिसमें बारामूला के डीसी और उड़ी ट्रेड सेंटर के कस्टोडियन के अलावा पीओके के डीजी एलओसी ट्रेड और कस्टोडियन शिरकत करेंगे।


उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक के बाद पिछले 13 दिनों से एलओसी पर फंसे 75 ड्राइवरों की रिहाई पर बात बन जाएगी। 17 जनवरी के बाद ट्रेड बंद होने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed