{"_id":"614c11ae8ebc3e099d7186da","slug":"goc-complete-peace-in-gurez-since-the-ceasefire-agreement-people-enjoying-camping","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीओसी: संघर्ष विराम समझौते के बाद से गुरेज में पूरी तरह शांति, कैंपिंग का आनंद ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीओसी: संघर्ष विराम समझौते के बाद से गुरेज में पूरी तरह शांति, कैंपिंग का आनंद ले रहे लोग
Thu, 23 Sep 2021 11:03 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:03 AM IST
सार
ले. जनरल पांडे ने कहा, बार्डर पर्यटन बढ़ाने में जुटा प्रशासन। जीओसी ने कहा, बड़ी संख्या में कश्मीर और बाहर के लोगों को गुरेज में कैंपिंग का आनंद लेते हुए देखकर खुशी हुई।
विज्ञापन
जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि इस साल फरवरी में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित गुरेज घाटी में शांति है।
विज्ञापन
यहां लोग बिना किसी डर के रह रहे हैं। वह गुरेज में तीसरी जेके बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में नामक एक समारोह में बोल रहे थे। जीओसी ने कहा, बड़ी संख्या में कश्मीर और बाहर के लोगों को गुरेज में कैंपिंग का आनंद लेते हुए देखकर खुशी हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण शुरू, जीएमसी कठुआ में विशेष शिविर का आयोजन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरेज दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जीओसी ने कश्मीर और बाकी देश और दुनिया के लोगों से गुरेज घाटी और इसके खूबसूरत स्थानों की सुंदरता का पता लगाने के लिए आने का आग्रह भी किया।