फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   founder of Jammu Kashmir Maharaja Gulab Singh Statue unveiled at lakhanpur by MOS Jitendra singh

लखनपुर: प्रदेश के प्रवेश द्वार पर विराजे जम्मू-कश्मीर के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह, जितेंद्र सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया

Mon, 21 Mar 2022 12:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 12:24 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राणा ने  महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। क्रेन की मदद से प्रतिमा से पर्दा हटाया गया।

विज्ञापन
founder of Jammu Kashmir Maharaja Gulab Singh Statue unveiled at lakhanpur by MOS Jitendra singh
लखनपुर में स्थापित की गई महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की सरहद को तिब्बत व लद्दाख तक विस्तार देने वाले और जम्मू-कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की कांस्य की 20 फिट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को पठानकोट माधोपुर से सटे जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राणा ने किया। बीस फिट की आधारशिला और बीस फिट की प्रतिमा से लखनपुर में प्रतिमा स्थल पर भव्य नजारा देखने को मिला। आयोजन स्थल पर डुग्गर कलाकारों ने समां बांधा दिया। कार्यक्रम में युवराज अजातशत्रु सिंह, डॉ. निर्मल सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा अनावरण से पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हटली मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाली। फूलों से सजाए गए वाहन में केंद्रीय मंत्री बाइक रैली की अगुवाई करते प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां युवाओं ने भारत माता की जय और महाराजा गुलाब सिंह अमर रहे की नारेबाजी कर लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद आयोजन स्थल पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया। क्रेन की मदद से प्रतिमा से पर्दा हटाया गया।
विज्ञापन


डोगरा राजाओं की दूरदर्शी सोच ने जम्मू कश्मीर को अन्य रजवाड़ों से विशेष बनाया : डा. जितेंद्र सिंह
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतोष की बात है कि डोगरा साम्राज्य के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा आज लखनपुर में स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि डोगरा राजाओं की दूरदर्शी सोच ने जम्मू कश्मीर को देश की अन्य रजवाड़ों से अलग और विशेष बनाया। जब भारत आजाद हुआ तो देश में 560 से ज्यादा रजवाड़े थे। जिनमें सबसे अधिक विकसित रियासत जम्मू कश्मीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं के सम्मान से लेकर शिक्षा, सिंचाई, अर्थ व्यवस्था और मंदिरों में हर धर्म के व्यक्ति के लिए प्रवेश पर काम किया गया। जो सोच बाद में देश के अन्य रजवाड़ों में लागू हुई। कहा कि महाराजा हरि सिंह ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा था कि आज से एक शासक के रूप में मेरा कोई धर्म नहीं, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म न्याय है। ऐसी सोच ने ही जम्मू कश्मीर को हमेशा आगे रखा है। मूर्ती को लेकर श्रेय लेने पर उन्होंने कहा कि मूर्ती में सभी का रोल है। हर पार्टी के लोग अपना रोल जोड़ना चाहते हैं और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी संकल्प लिया, उसे पूरा किया है।

 

ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा
इसी दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा भी की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह जम्मू-कश्मीर की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू-कश्मीर हमें विरासत में दिया। इसलिए हम सब का यह फर्ज है कि इस बहुमूल्य धरोहर को अपने दिलों में संजोकर रखें और युवा पीढ़ी को डोगरा के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अस्तित्व में लाने वाले डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले यात्री इस महान विभूति के दर्शन करके राज्य में प्रवेश करेंगे।

मूर्तिकार रवींद्र जंवाल को किया सम्मानित
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मूर्तिकार रवींद्र जंवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच से नगर कमेटी लखनपुर के पूर्व अध्यक्ष, डीडीसी के उपाध्यक्ष और डीडीसी अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। महाराजा गुलाब सिंह के वंशज अजातशत्रु सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि जम्मू कश्मीर के संस्थापक की प्रतिमा लखनपुर में स्थापित की गई है। कहा कि इससे पहले कई सरकार्रें आइं, लेकिन किसी ने भी डोगरा शासक की प्रतिमा को लगाने और डोगरों की संस्कृति को उजागर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। समारोह के अंत में डुग्गर धाम का भी आयोजन किया गया। 



कार्यक्रम से नदारद रहे पूर्व मंत्री
एक ओर जहां प्रदेश के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का लखनपुर में अनावरण किया गया। वहीं पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया कार्यक्रम से नदारद रहे। पूर्व मंत्री की कठुआ जिले में ही मौजूदगी और कार्यक्रम स्थल से दूरी पर कई सवाल खड़े हुए। ऐसा तब है जबकि भाजपा की ओर से लगातार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed