{"_id":"662de5c7cd318a71e40c203e","slug":"firing-incident-in-udhampur-village-guard-injured-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़, बीडीजी बलिदान, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़, बीडीजी बलिदान, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Sun, 28 Apr 2024 11:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:29 AM IST
सार
उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके के पनारा गांव में गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। वहीं, मीरान साहिब इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की बसतंगढ़ तहसील के चोचरू गलां हाइट्स के तराहू इलाके में रविवार सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक बीडीजी (विलेज डिफेंस गार्ड) बलिदन हो गया है। उसकी पहचान मोहम्मद शरीफ (48) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लोअर पोनार, बसंतगढ़ (उधमपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना के बाद सेना और पुलिस के एसओजी जवानों ने मौके पर पहुंच कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया है, जो अभी तक जारी है। लेकिन, दुर्गम पहाड़ी और घना जंगली इलाका होने के कारण खबर लिखे जाने तक आंतकियों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी संग बसंतगढ़ को कोठी निवासी सेवा राम पुत्र संत राम नामक की ओर से हथियारों से लैस चार आतंकियों को देखे जाने की सूचना मिली। इसमें ग्रामीण ने बतया कि हथियारों से लैस आतंकी उसके घर पहुंचे और चनाली से पायली जाने के लिए रोशनी की व्यवस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन
इसके बाद वह वहां से चले गए। सेवा राम ने तुरंत पुलिस चौकी संग में सूचना दी। इसके बाद एसपीओ और वीडीसी सदस्यों के साथ तलाशी अभियान किया गया। तराहू बसंतगढ़ में करीब सुबह साढ़े सात बजे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ निवासी खनेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान बलिदान हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मीरान साहिब इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की खबर लगते ही पुलिस टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और मिठाई की दुकान पर गोलीबारी करके भाग गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 'अब्बू जट' नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
#WATCH | J&K: Suspected criminals open fire at a sweet shop in the Miran Sahib area of Jammu. (27.03) pic.twitter.com/xa3N0BacZ1
— ANI (@ANI) April 28, 2024
पिछले हफ्ते, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो टारगेट किलिंग का मामला था।