{"_id":"2b9583caf00904f3f9427bb95eb49e46","slug":"fire-30-child-birth-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में आग के बीच पैदा हुए 30 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में आग के बीच पैदा हुए 30 बच्चे
अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर के सबसे बड़े जच्चा बच्चा अस्पताल एलडी मैटरनिटी हास्पिटल (श्रीनगर) में मंगलवार की रात जब दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे थे, उसी दौरान अस्पताल में 30 बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आग के दौरान भी अस्पताल के डाक्टर नहीं हड़बड़ाए और उन्होंने सफलतापूर्वक 30 बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नवजात 30 बच्चों में से 20 बड़े आपरेशन से हुए।
विज्ञापन
खासबात यह है कि जब अस्पताल में आग लगी थी, उस वक्त भी 25 नए मरीजों को भर्ती किया गया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ताज मोहिउद्दीन बुधवार को अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि आग पर काबू पाने के लिए दस से ज्यादा दमकलों का इस्तेमाल हुआ। लेकिन किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन