{"_id":"d4b46f1c-b63c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"fight-between-prisoners-in-baramulla-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामूला जेल में कैदी से मारपीट, टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामूला जेल में कैदी से मारपीट, टांग टूटी
जम्मू/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
बारामूला की जेल में बंद कैदियों के बीच आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक कैदी के साथ मारपीट में उसकी टांग टूट गई।
विज्ञापन
रविवार को हुई इस घटना के बाद से जेल में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, संवेदनशील और आतंकवाद पीड़ित कश्मीर के बारामूला जेल में एक कैदी सुरेंद्र कुमार को जेल में ही बंद कुछ कैदियों ने बुरी तरह से पीट दिया और उसकी टांग तोड़ दी।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने सुरेंद्र का जेल के अंदर ही उपचार शुरू कराया। पीड़ित कैदी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।
सुरेंद्र कुमार के वकील पवन कुमार कुंडल के अनुसार, दो दिन पहले भी बारामूला के जिला सत्र न्यायालय परिसर में दो अज्ञात युवकों ने उसके मुवक्किल को थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन
जेल से ही सुरेंद्र के पिता करण सिंह निवासी इसपुर तहसील एवं जिला ऊना हिमाचल प्रदेश को इस मारपीट की सूचना दी गई।
उसके बाद वकील पवन कुमार को भी इसकी जानकारी मिली। जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक के. राजेंद्रा ने इस सूचना को अफवाह करार दिया। जबकि एडवोकेट पवन कुमार के अनुसार घटना सही है।
बताया जा रहा है कि कैदी सुरेंद्र पाक समर्थक कैदियों के गुस्से का शिकार हुआ।
एडवोकेट पवन कुमार ने बताया कि सुरेंद्र की जान को खतरा है। इससे संबंधित एक याचिका क्रिमिनल ट्रांसफर एप्लीकेशन (सीआरटीए) 7/2013 को जम्मू विंग के हाईकोर्ट बेंच में पेश किया गया था।
याचिका पर अभी कोई फैसला नहीं आया और रविवार को सुरेंद्र को कैदियों ने पीट दिया।
अगवा कर बलात्कार करने का आरोप
सुरेंद्र के खिलाफ एक लड़की को अगवा करके बलात्कार करने का मामला दर्ज है। बारामूला पुलिस ने उसे अक्तूबर 2012 को पकड़ा था।