फारूक अब्दुल्ला बोले: आज भी आतंकवाद का सामना कर रहा जम्मू-कश्मीर, पंचायत सदस्यों की सुरक्षा जरूरी
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक जिसे हमें देखने की जरूरत है वह है पंचायत सदस्यों की सुरक्षा। उनका कहना है इस समय पंचायत सदस्य ही आतंकियों का पहला निशाना हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि हम राजनेता आतंकवादियों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि जो देश के साथ खड़े हैं उन सभी को संकटों का सामना करना पड़ेगा। भारत एक विविध राष्ट्र है। फिर हमें क्या एकजुट करता है? एक विविध राष्ट्र बनाने की हमारी इच्छा है जो हमें एकजुट करती है। हमें अपनी विविधता की रक्षा करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव
साथ ही फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि हम अभी भी उग्रवाद का सामना कर रहे हैं और केवल ईश्वर ही जानता है कि भविष्य में क्या होगा। इसलिए, सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक जिसे हमें देखने की जरूरत है वह है पंचायत सदस्यों की सुरक्षा। उनका कहना है इस समय पंचायत सदस्य ही आतंकियों का पहला निशाना हैं।
We, politicians, are the target (of terrorists). Those who stand with the nation will have to face those crises... India is a diverse nation. Then what unites us? It is our will to make a diverse nation that unites us. We need to protect our diversity: Farooq Abdullah pic.twitter.com/uBWJyVxsYk
— ANI (@ANI) August 31, 2021