फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fake currency_pakistan_border

पाकिस्तान की नई साजिश का हुआ खुलासा

Tue, 15 Oct 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 15 Oct 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
fake currency_pakistan_border

आतंकियों को आर्थिक मदद के लिए पाकिस्तान ने नकली करंसी सप्लाई करने की रणनीति बदल दी है। अब नए रूट बांग्लादेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर में नकली नोट पहुंचाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा से ही घुसपैठिए और मादक पदार्थों के तस्कर राज्य में नकली करंसी लाते थे। सीमा पर दबाव पर तारबंदी के कारण तस्करी में कमी आई है और पाकिस्तान ने नए रूट तलाशने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नेपाल के रास्ते भी पूर्व आतंकी जम्मू पहुंच रहे हैं। इनके साथ ही कुछ नकली करंसी की खेप आई है।
 
जम्मू रेलवे स्टेशन से सात लाख रुपये नकली करंसी समेत पकड़े गए दो व्यक्तियों राउफ अहमद और तनवीर अहमद गनई से पूछताछ में पाक की नई साजिश का खुलासा हुआ।

बांग्लादेश सीमा से इस करंसी को कोलकाता तक लाया गया। जहां करंसी देश के कई हिस्सों में सप्लाई की गई। सात लाख रुपये को खपाने के लिए जम्मू कश्मीर राज्य आसान केंद्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादग्रस्त दूरदराज क्षेत्रों में आतंकी धमकी देकर भी नकली करंसी चला रहे हैं। पहले राजोरी, पुंछ और घाटी के रास्ते नकली करंसी को देश के अन्य भागों में भी पहुंचाया जाता रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश के रास्ते जम्मू कश्मीर में नकली करंसी पहुंची हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed