फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Encounter between terrorists and security forces in Sopore

Sopore Encounter: सोपोर में लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हथियार बरामद

Mon, 06 Jun 2022 09:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के जलूरा इलाके के पानीपोरा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Sopore
घाटी में मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो पाकिस्तानी व एक स्थानीय मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, पांच मैगजीन व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।  पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के जलूरा इलाके के पानीपोरा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान पाकिस्तान लाहौर निवासी हंजाला के रूप में हुई है। इलाके की घेराबंदी व तलाशी अभियान अभी जारी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed