Baramulla Encounter: बारामुला में मारा गया लश्कर का इरशाद अहमद भट, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की शिनाख्त बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है। वह लश्कर से जुड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकी की शिनाख्त बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में की है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। इसके पास से एक एके-47 राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद हुई हैं।
Encounter has started at Binner area of Baramulla. Police and security forces are on the job. Further details awaited: J&K police
— ANI (@ANI) July 30, 2022विज्ञापन
कल सवेरे भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले बारामुला में ही कल सवेरे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। ऑपरेशन के दौरानएक खोजी कुत्ते की मौत हुई है। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार और असलहा बरामद किया गया है।
शनिवार तड़के बारामुला जिले के वानीगाम बाला में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे दहशतगर्दों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सेना के दो और पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ढेर दिया।
रिहाइशी इलाका होने के चलते सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। बारामुला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट के अनुसार मारे गए आतंकी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके47 राइफल, तीन मैगजीन और एक पाउच के अलावा अन्य हथियार व असलहा मिला है।
लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकी भी गिरफ्तार
सोपोर पुलिस ने लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनका नाम तारिक वानी और इशफाक वानी बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये लोग हादिपोरा राफिआबाद चेकिंग पोस्ट से चेकिंग के दौरान भाग गए थे। दोनों के पास से दो पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 लाइव कारट्रेज बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है।