फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   smugglers attacked on Special Branch of police in kathua

तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की स्पेशल ब्रांच पर हमला 

Mon, 25 Apr 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Mon, 25 Apr 2016 01:10 PM IST
सार

  • रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात, तीन कर्मचारी घायल, एक आरोपी हत्थे चढ़ा
 
  • पकड़े गए आरोपी से नशीली दवा के साथ-साथ हथियार भी बरामद 

विज्ञापन
smugglers attacked on Special Branch of police in kathua

विस्तार

पड़ोसी राज्य से नशीली दवा लेकर आ रहे दो युवकों को गोविंदसर रेलवे स्टेशन पर पकड़ने गए पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कर्मियों पर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। बाद में उनमें से एक आरोपी युवक को पुलिस ने जसरोटया गांव से पकड़ लिया। उससे नशीली दवा के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया। वहीं घायल पुलिस कर्मचारियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी रवि सिंह, सुरिंद्र कांत और सुरिंद्र सिंह पुख्ता सूचना के आधार पर गोविंदसर रेलवे स्टेशन पर नशीली दवा लेकर आ रहे दो युवकों को पकड़ने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


ट्रेन आने के बाद जैसे ही दोनों युवकों पर उनकी नजर पड़ी, तो उन्हें रेलवे स्टेशन के पार्किगिं यार्ड के पास रोका गया और तलाशी देने के लिए कहा गया। उनमें एक युवक ने तलाशी प्रक्रिया शुरू होते ही अपने पास रखे तेजधार हथियार से तीनों पर वार कर दिया। इस कारण तीनों कर्मचारियों को काफी चोटें आई। इसी मौके पर फायदा उठाते हुए दोनों युवक मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हमले

smugglers attacked on Special Branch of police in kathua
वहीं स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी और दोपहर तक एक आरोपी युवक गुरमीत सिंह निवासी जसरोटा को उसी के गांव से दबोच लिया। 

उससे आठ मिली ग्राम नशीली दवा के साथ साथ तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरा युवक अभी पकड़ से बाहर चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पर धारा 307, 332 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कर्मचारियों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पांसर में पशु तस्करी रोकने के बाद मवेशियों को छुड़ाने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इसके साथ ही लखनपुर में पशु तस्करी रोकने के लिए वाहन को रोकने के प्रयास में पुलिस कर्मियों को वाहन चालक ने टक्कर मारने का प्रयास किया था। वहीं बेडि़यां पत्तन में भी एक बार पशु तस्करी के प्रयास को रोकने वाले एक एएसआई को वाहन चालक ने पीट दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed