{"_id":"56ec2a534f1c1bae558b45af","slug":"missing-woman-s-body-was-found-hanging-on-a-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती का शव फंदे पर लटका मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/भद्रवाह
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में भद्रवाह से लापता हुई सत्रह वर्षीय लड़की का शव शुक्रवार को एक पेड़ से फंसे के सहारे लटका मिला। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया और हिंदू संगठनों ने शनिवार को भद्रवाह बंद रखने का एलान किया। लड़की के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अंजली देवी (17) पुत्री चैन सिंह निवासी रूनता भद्रवाह 16 मार्च की दोपहर से लापता थी। उसकी तलाश की जा रही थी।
दूसरी ओर पुलिस को भी सूचित किया गया था। परिवार वालों का आरोप हे कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। जब सनातन धर्म सभा और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से दबाव बनाया गया तो पुलिस ने लड़के के पिता के बयान के आधार पर नसीर अहमद नाम के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। लेकिन लड़की की संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप है कि लड़की की हत्या कर उसे फंसे से लटकाया गया है। क्योंकि लड़की के घुटने जमीन से सटे थे। शव पर चोट के निशान भी थे। स्थानीय एसएचओ जतिंदर सिंह सनियाल ने कहा कि फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लड़की की मौत का मामला स्पष्ट हो सकेगा।