{"_id":"571e16184f1c1b0c75a91656","slug":"insurance-agent-dead-in-ghandhi-nagar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद बाइक से पहुंचा था अस्पताल, फिर हो गई मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद बाइक से पहुंचा था अस्पताल, फिर हो गई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर अस्पताल में बेसुध हालत में पहुंचे बीमा एजेंट की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि उसे हार्ट अटैक की समस्या रहती थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि डोगरा ग्राउंड गांधी नगर के रहने वाले विजय कुमार शर्मा रविवार की रात करीब 1 बजे गांधी नगर अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक साइड में खड़ी की और सीधा इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने डाक्टरों को बताया कि उन्हें पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उनका तुरंत उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में विजय की मौत हो गई। डीएसपी गांधी नगर इम्तियाज मीर का कहना है कि विजय कुमार बीमा एजेंट था और उसका परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। वह अकेला ही अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन