{"_id":"5721a2064f1c1bb938a91eba","slug":"injured-in-terror-attack-shopper-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले में घायल हुए दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी हमले में घायल हुए दुकानदार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
हमला
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में घायल हुए दुकानदार ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। 17 अप्रैल को आतंकियों ने उस पर गोलियों से वार कर घायल किया था।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार जिले के जैनापुरा के रहने वाले खुर्शीद अहमद लोन पुत्र अब्दुल रहमान लोन उस समय गंभीर रूप से घायल हुआ था जब आतंकियों द्वारा उसे शोपियां में स्थित उसकी दुकान के बाहर गोली मारी जो उसके पेट में जा लगी।
विज्ञापन
उस समय उसे श्रीनगर के स्किस अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया था, जहां पिछले 10 दिनों से वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था, लेकिन मंगलवार देर रात वो यह जंग हार गया।
विज्ञापन