{"_id":"57344de04f1c1bb54d919d0e","slug":"five-killed-as-car-falls-into-stream-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारामुला: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 12 May 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : FILE PHOTO
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए एक सडक हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारामूला के उड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह 7:30 बजे के करीब एक कार सिलिकोट में हाजी पीर के पास 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। यह कार सिलिकोट से रुस्तम उड़ी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एंव बचाव का काम शुरु किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्होंने खाई से पांच शवों को निकाला है। हादसे में मरने वालों की पहचान सिलिकोट सरपंच गुलाम हुसैन तथा उनका बेटा इमरान एहमद, आरिफ एहमद, इमतियाज एहमद तथा मुश्ताक आवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन