फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   नौकरी के नाम ठगी करने वाले धरे गए

J&K: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Thu, 04 Jan 2018 07:49 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम ठगी करने वाले धरे गए
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। जानीपुर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को लोवर रूप नगर के रहने वाले शंकर सिंह ने जानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके अलावा 21 अन्य लोगों से पांच लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।
विज्ञापन


शंकर सिंह ने रूप नगर के रहने वाले अजय बाली, अनंतनाग के खन्नाबल के रहने वाले मोहम्मद अयूब शेख, कुलगाम कश्मीर के मोहम्मद अशरफ शेख, संगम कश्मीर के मोहम्मद युसुफ भट्ट और सेरी रामबन के पृथ्वी सिंह का नाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इन पांचों को उन्होंने अन्य युवाआें के लिए साथ एक करोड़ 20 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर दिए हैं। आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्रों को सरकारी चिन्हों के साथ और नियुक्ति पत्र बरामद किए। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच में पाया गया कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस समय पुलिस ने अजय बाली को पकड़ रखा है।


जो इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। यह युवाओं से पैसे लेता था और बाकी के चारों से मिलाता था। कहता था कि यह सब सचिवालय में अफसर हैं और नौकरी दिलाएंगे।फिलहाल चारों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अजय के अलावा दो और लोग शक के तौर पर पकड़े गए हैं। पुलिस की कई जगहों पर छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed