{"_id":"5a4bc1e74f1c1b3d198b4792","slug":"201514914279-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर आज रहेगा बंद, ये समस्या बनी मुख्य कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोपोर आज रहेगा बंद, ये समस्या बनी मुख्य कारण
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
ट्रेडर्ज फेडरेशन सोपोर ने बढ़ती चोरियों पर चिंता जताते हुए बुधवार को कसबे में बंद रखने की घोषणा की है। फेडरेशन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अशरफ गनई ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए तीन जनवरी को बंद रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन आपराधिक और सामाजिक गतिविधियों को रोकने में असफल रहा है। दुकानों को लूटा जा रहा है और उसके बाद आग लगाकर व्यापारियों का काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को जनरल बस स्टैंड में एक दर्जन दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं। लाखों का नुकसान पहुंचाया गया और तोड़फोड़ भी की। स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों की आग को बुझाया गया।
विज्ञापन