फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 terrorists killed in Shopian, encounter underway

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, हिजबुल के दो आतंकी ढेर

Thu, 07 Apr 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Apr 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
2 terrorists killed in Shopian, encounter underway
- फोटो : Amar Ujala

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ गुरूवार तड़के हुई गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिद्दीन दो आतंकवादी ढेर हो गए है। बुधवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जो अब तक जारी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बलों के साथ आज तड़के हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने कहा, अभियान अब भी जारी है। इलाके में और अातंकियों के छिपे होने की संभावना भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन



सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड यहां से 55 किलोमीटर दूर स्थित शोपियां के वेहिल गांव में हुई। मुठभेड में मारे गए दोनों आतंकी के पास से हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में मारे गए  आतंकवादियों की पहचान नसीर अहमद पंडित और इनामुल हक उर्फ वसीम मल्ला के रूप में हुई है। दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकवादी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारा गया आतंकी जम्मू कश्मीर पुल‌िस का फरार स‌िपाही था

2 terrorists killed in Shopian, encounter underway

इस मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी नसीर अमहद पंड़‌ित जम्मू कश्मीर पुल‌िस में स‌िपाही रह चुका है। एक साल पहले नसीर श्रीनगर से पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी न‌िवास पर बतौर गार्ड तैनात था। वहीं से वह सरकारी हथ‌ियार लेकर फरार हो गया था। 

इस मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी ह‌िजबुल कमांडर बुरहान वानी के ग्रुप के सदस्य थे। सुरक्षाबल काफी समय इस आतंकी ग्रुप के सदस्यों की तलाश में है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं क‌ि मुठभेड़ में मारे गए आंतक‌ियों के व‌िरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा क‌िया है। 

शोप‌ियां में स्थानीय लोगों ने पुल‌िस के एक वाहन को आग लगा दी और सड़कों पर उतरकर भारत के व‌िरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed