{"_id":"5a5524ac4f1c1b0e788b78c4","slug":"171515529388-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चिनाब में अभ्यास के दौरान डूबे सेना के जवान का अब तक कोई पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: चिनाब में अभ्यास के दौरान डूबे सेना के जवान का अब तक कोई पता नहीं
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। चिनाब अभ्यास के दौरा डूबने वाले जवान का मंगलवार की देर शाम तक कोई पता नहीं चला है। सेना के गोताखोर तलाशी में लगे हैं।एसपी रुरल एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि सेना के जवान की तलाश में पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
चिनाब के साथ साथ लगते पुलिस स्टेशनों और चौकियों के अलावा ग्रामीणों को भी नजर रखने को कहा गया है। फिलहाल, सेना के गोताखोर चिनाब के पानी को छान रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को डूमी क्षेत्र में वार्षिक अभ्यास के दौरान सेना की 118 इंजीनियरिंग बटालियन का जवान मजिंद्र सिंह उर्फ मंदीप नाव में संतुलन नहीं रख पाने के चलते बह गए थे।
विज्ञापन
नाव में करीब 18 जवान सवार थे। अन्य जवानों की ओर से एक जवान को बचा लिया गया, जबकि मंदीप बह गया। सोमवार को तलाशी के लिए हेलीकाप्टरों का सहारा भी लिया गया था। सेना की ओर से मंदीप के बह कर पाकिस्तान में चले जाने की आशंका जताई जा रही है।