फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र के गांव मरचौला में रहस्यमय परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत का समाचार मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया और घर में तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया। सुंदरबनी पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सुंदरबनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव मरचौला में एक नवविवाहिता महिला पूजा देवी पत्नी संजीव कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला के मायके पक्ष के लोग और पुलिसकर्मी जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक शव को फंदे से उतार दिया गया था। इससे मायके पक्ष के लोगों को शक हो गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पूजा देवी की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया। पूजा के भाई भूषण शर्मा ने बताया कि नौ माह पूर्व ही उनकी वहन पूजा की शादी मरचौला गांव निवासी संजीव कुमार से हुई थी, लेकिन शादी के नौ माह बीतने के बाद भी उसने ससुराल में किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

भूषण ने बताया कि शुक्रवार को ही वह उनके घर से ससुराल आई और एक दिन बाद की इतना बड़ा कदम उठाना, उनकी समझ से बाहर है। भूषण कुमार का कहना था कि उन्हें बताया जा रहा है कि पूजा ने खिड़की के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जिस पर कोई भी यकीन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वाकई पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी, तो पुलिस के पहुंचने से पहले की क्यों उसका शव उतारा गया। उन्होंने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि तमामले को उलझाने के लिए उन्होंने सारा ड्रामा रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी सुंदरबनी तिलक राज शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें मरचौला गांव में महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने से पहले ही मृतका का शव फंदे से उतार दिया गया था। बाद में वहां मृृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरबनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाक्टरों के बोर्ड ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मृतका के पति संजीव कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इस बारे में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed