{"_id":"573814a54f1c1bf915ac6ee0","slug":"10-animals-smuggler-arrested-with-110-cattle-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 मवेशियों सहित दस पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
110 मवेशियों सहित दस पशु तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 15 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
पुलिस ने मवेशियों की तस्करी को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए शनिवार को 110 मवेशियों सहित दस पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामले शहर के अलग-अलग थानों के हैं।
विज्ञापन
आरोपियों में अधिकतर कश्मीर संभाग के लोग हैं तो वहीं एक आरोपी पंजाब के दीनानगर का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया था, लेकिन पुलिस ने नाकाम बना दिया।
विज्ञापन
नगरोटा इलाके में पिछले एक सप्ताह से पशु तस्करी को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ, जिसमें पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करके शनिवार को पशु तस्करों पर शिकंजा कसा है। नगरोटा पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग नंबरों के तीन ट्रकों और अन्य वाहनों को रोका।
विज्ञापन
उनकी तलाशी लेने पर 79 वाहन मवेशी बरामद किए गए। इसके साथ ही काजीकुंड निवासी रियाज अहमद, वेरिनाग निवासी अली मोहम्मद, रामबन निवासी मुनीर अहमद, कोकरनाग निवासी जावेद अहमद, शाह नवाज, मीरां साहिब निवासी मोहम्मद खालिक, बनिहाल निवासी मोहम्मद अब्बास और बटोत निवासी फारूख अहमद को गिरफ्तार किया है और इनके ट्रकों सहित मवेशियों को सीज कर लिया है।
दूसरा मामला झज्झर कोटली थाना अंतर्गत हुआ। यहां पुलिस ने ट्रक (पीबी 06 बी 6434) और ट्रक (जेके 02 डब्ल्यूू 5171) से 31 मवेशियों को बरामद किया। इस मामले में दीनानगर निवासी जीवन मसीह और कासी पाटा रियासी निवासी मोहम्मद नजीम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मवेशियों को श्रीनगर ले जा रहे थे।