फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   china did infiltration in india

'भारतीय सीमा में काफी अंदर तक घुस आया है चीन'

Tue, 23 Apr 2013 06:21 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
china did infiltration in india

लद्दाख क्षेत्र में चीनी प्लाटून द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करना एक गंभीर मुद्दा है। इसे जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष रखा है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के गृह राज्यमंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने ये बातें कहीं।

किचलू ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने केंद्र सरकार को इस संबंध में सूचित किया था। लेकिन केंद्र सरकार से अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि जहां तक चीन का सवाल है, वह काफी हद तक हमारे क्षेत्र में घुसपैठ कर चुका है। राज्य सरकार ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को भी लिखा। यह अति गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन


हालांकि गृह राज्यमंत्री ने आशा भी जताई कि अगले दो-तीन दिनों में इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

किचलू ने कहा, ‘यह मुद्दा बातचीत से या फिर किसी अन्य तरह से सुलझ सकता है, लेकिन इसमें दो-चार दिन लगेंगे।’

चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की सशक्त प्लाटून 15 अप्रैल की रात 17 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित डीबीओ सेक्टर के बुर्थ इलाके में दस किलोमीटर तक अंदर आ गई। इतना ही नहीं, चीनी सेना ने वहां एक पोस्ट स्थापित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचलू ने कहा कि केंद्र सरकार भी इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। इसमें सोची समझी योजना के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक रणनीति का गठन किया जाना है।

राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और इस संबंध में रणनीति बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed