फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus fell in George at khooni nala Ramban near Srinagar Jammu Highway

जम्मू-कश्मीर: आईटीबीपी के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 29 घायल

Mon, 24 Dec 2018 10:16 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 24 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
bus fell in George at khooni nala Ramban near Srinagar Jammu Highway
बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस में सवार आईटीबीपी के जवान श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे इस दौरान उनकी बस खाई में गिर गई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों द्वारा बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दर्जनों आईटीबीपी के जवान गंभीर रूप से घायल हैं मौके पर भारी फोर्स बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन


रामबन पुलिस के अऩुसार, बस में 35 जवान सवार थे। ये जवान हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में तैनात किए गए थे। चुनाव समाप्त होने के बाद अब वह वापस लौट रहे थे। राहत कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पांच घायल जवानों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।इन्हें चापर से जम्मू के जीएमसी भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन उपायुक्त शौकत एजाज के अनुसार, सभी जवान चुनाव ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे उसी समय यह घटना हुई। मौके पर राहत कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया है।  एक जवान की मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed