फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Boys hostel fire

बॉयज हॉस्टल में लगी आग, कपड़े और किताबें जलकर राख

Wed, 16 Mar 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 16 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Boys hostel fire
हॉस्टल के कमरे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बख्शीनगर थाना के अंतर्गत महेशपुरा चौक के नजदीक अंडर ग्रेजुएट बॉयज हॉस्टल में बुधवार शाम को एक छात्र के कमरे में अचानक आग लग गई। इस हादसे में वहां रहने वाले छात्र की इलेक्ट्रानिक्स सामान, किताबें और कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हॉस्टल के तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 303-सी से धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी जानकारी हॉस्टल के स्टाफ को दी, तो उन्होंने तुरंत वहां जाकर देखा तो कमरे से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने तभी दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। गांधीनगर और सिटी फायर स्टेशन से तीस मुलाजिम सहित दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया। एकाएक हॉस्टल के छात्र भी इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कमरे में जल चुके गद्दे, कपडे़ आदि सामान को निकाल कर बाहर फेंका गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडा का छात्र आबिद रजा पिछले तीन वर्ष से हॉस्टल में रहते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। आबिद के मुताबिक उसका सारा सामान जलकर राख हो गया है। कपड़े, किताबें, इलेक्ट्रानिक्स सामान, एसी, टीवी आदि।


बताया जा रहा है कि जब यह आग लगी तब आबिद किसी अन्य दोस्त के कमरे में था। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीएमसी पुलिस चौकी के इंचार्ज कमलजीत सिंह और नायब तहसीलदार केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सारी स्थिति को देखा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed