{"_id":"56ed52164f1c1b0f678b478d","slug":"bio-metric-attendance-system-will-be-applicable-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 19 Mar 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक अटेंडेंस
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली अप्रैल से सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की कवायद तेज हो गई है। बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को आधार नंबर के साथ जोड़कर प्रभावी करने के आदेश विभाग स्तर पर जारी किए गए हैं।
विभागों से समय रहते आधार नंबर आधारित बायोमैट्रिक सिस्टम को लागू करने को कहा गया है। बीते दिन जहां मुख्य सचिव ने नागरिक सचिवालय के तमाम विभागों में आधार नंबर आधारित बीएएस सिस्टम लागू करने के लिए 24 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है वहीं विभिन्न सरकारी विभागों ने इस नई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों में 31 मार्च तक आधार नंबर आधारित बीएएस सिस्टम लागू करने की तैयारियां सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। सरकार के पूर्व में जारी हुए सर्कुलर का हवाला देते हुए स्कूल स्तर के अधिकारियों से कहा गया है कि वह 31 मार्च तक उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर बीएएस सिस्टम की तैयारी कर लें।
विज्ञापन
पहले चरण में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आधार नंबर आधारित बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने को कहा गया है।
शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने हालांकि पहले से ही सर्कुलर जारी कर दिया था लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारिक रूप से मार्च के दूसरे पखवाड़े में ताजा आदेश जारी कर दिया गया है।