{"_id":"f55862d6-8681-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-gutkha-pan-masala-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पान मसाला, गुटखा पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पान मसाला, गुटखा पर बैन
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने बुधवार को विधानसभा में पीडीपी की गैर हाजिरी में अपना तेरहवां बजट पेश किया। राथर के पिटारे से आफतों के मुकाबले राहतें ज्यादा निकलीं।
विज्ञापन
कोई नया कर नहीं लगाया गया, लेकिन अधिकृत ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन, प्रॉपर्टी डीलर और कंसल्टेंसी को सेवा कर के दायरे में लाने के फैसले की मार आम आदमी को ही झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
वैसे आम आदमी की दाल-रोटी के इंतजाम को यथावत रखते हुए जरूरी वस्तुओं पर वैट छूट को एक साल के लिए और बढ़ाया है।
चबाने वाले तम्बाकू और गुटखे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। कच्चा तम्बाकू उत्पाद और सिगरेट पर वैट 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत हो गया है।
बीपीएल परिवार की मैट्रिक पास यतीम लड़कियों को शादी के लिए तीस हजार रुपये की मदद मिलेगी। होटलों और ढाबों में खाने पर वैट 13.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरपंचों और पंचों को मानदेय का ऐलान किया गया है। आम उपभोक्ता को राहत देने के लिए बिजली सरचार्ज माफ कर दिया गया है।
दैनिक मजदूरी 125 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपये कर मजदूरों को राहत देने की कोशिश की गई है। उद्योग और पर्यटन क्षेत्र पर वैट राहत में बिक्री कर और टोल टैक्स से राहत को भी एक साल के लिए बढ़ाया गया है।
शिक्षा के विस्तार के लिए सौ नए मोबाइल स्कूल खोलने की घोषणा की गई। पशमीना ऊन और जूट फेब्रिक भी वैट मुक्ति के दायरे में है। किसानों को राहत देते हुए छोटे ट्रैक्टर, पावर टीलर और कृषि उपकरणों को वैट मुक्त किया गया।