फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Army Chief Upendra Dwivedi arrives in Ladakh reviews operational preparedness of Fire and Fury Corps

Leh: लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, फायर एंड फ्यूरी कोर की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 27 Jun 2026 06:50 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, लेह
पीटीआई, लेह Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 06:50 PM IST
सार

फायर एंड फ्यूरी कोर भारतीय सेना की उत्तरी कमान के अधीन कार्य करती है और इसका मुख्यालय लेह में स्थित है। यह कोर लद्दाख, कारगिल, सियाचिन ग्लेशियर और चीन और पाकिस्तान से लगी संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।

विज्ञापन
Army Chief Upendra Dwivedi arrives in Ladakh reviews operational preparedness of Fire and Fury Corps
जवानों का हौसला बढ़ाते जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को लद्दाख स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर मुख्यालय का दौरा कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों की युद्धक क्षमता, बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिक सैन्य संसाधनों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक जनसंपर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सेना प्रमुख को लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशनल तैयारियों, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और निगरानी, गतिशीलता (मोबिलिटी) और संयुक्त सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दौरे के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फायर एंड फ्यूरी कोर के अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण इलाकों में तैनाती के बावजूद उन्होंने उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने जवानों से भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा मिशन पर केंद्रित, सतर्क और पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं की जिम्मेदारी
फायर एंड फ्यूरी कोर भारतीय सेना की उत्तरी कमान के अधीन कार्य करती है और इसका मुख्यालय लेह में स्थित है। यह कोर लद्दाख, कारगिल, सियाचिन ग्लेशियर और चीन और पाकिस्तान से लगी संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।


पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच इस कोर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हाल के वर्षों में भारतीय सेना ने इस क्षेत्र में निगरानी प्रणाली, सड़क और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ हर मौसम में तैनाती की अपनी क्षमता को भी लगातार बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed