Jammu : खराब मौसम के चलते आज घाटी के सभी स्कूल बंद, उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने X पर साझा की जानकारी
अधिकारियों ने अभिभावकों और छात्रों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए घाटी के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल को एक दिन के लिए कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।
स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'लगातार खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के मद्देनजर, घाटी के सभी स्कूलों में कल (21 अप्रैल) एक दिन के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह निर्णय सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।' अधिकारियों ने अभिभावकों और छात्रों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।In light of the continuing severe weather conditions and forecasts, it has been decided that classwork in all schools of the valley shall remain suspended for one day tomorrow (21st April). This decision has been taken as a precautionary step to ensure the safety and well-being…
— Sakina Itoo (@sakinaitoo) April 20, 2025विज्ञापन
कुछ ही घंटों में भारी बारिश ने मचाई तबाही
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश से तबाही मचाई है। आसमान से पानी बरसने के साथ ओले गिरने और तेज हवाओं से आम, गेहूं आदि फसल को नुकसान पहुंचा है। पिछले चौबीस घंटों में तेज बारिश से कुछ इलाके अधिक प्रभावित हुए हैं। बनिहाल इलाके में 75 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। रामबन में भी दो घंटे के भीतर ही 60 मिलीमीटर तक बारिश हो गई। उत्तरी और दक्षिण कश्मीर के भी कुछ इलाकों में बारिश से जीवन अस्त व्यस्त रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन आगामी अधिकांश मौसम साफ रहेगा, जिससे तपिश में वृद्धि होगी। मौसम में आए बदलाव का कश्मीर और बनिहाल से लगते क्षेत्रों पर अधिक प्रभाव दिखा है। पिछले चौबीस घंटे में काजीगुंड में 54.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी तरह कोकरनाग में 43.9, विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में 34.2, गुलमर्ग में 25.4, श्रीनगर में 12.4 और कुपवाड़ा में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बटोत में 9.0, कटड़ा में 2.0, भद्रवाह में 15.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
रामबन पर टूटा कुदरत का कहर: हर चीख में छिपा है एक घर उजड़ने का दर्द; लोग बोले- ये तूफान नहीं प्रलय था
जम्मू में धूप के साथ शाम को बादलों की गड़गड़ाहट होती रही। लेकिन तपिश से राहत नहीं मिल पाई। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 35.4 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मिश्रीवाला में ओलावृष्टि हुई। राजोरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले गिरे। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.4, बटोत में 16.6, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 21.4 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.2 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.